गुरु गोचर 2025 मेष राशि: तीसरे घर में गुरु का प्रभाव
प्रभावी तिथियाँ: 14 मई 2025 से 2 जून 2026 तक
गुरु गोचर 2025 का संक्षिप्त विवरण (मेष राशि)
मेष राशि वालों के लिए गुरु का गोचर 14 मई 2025 से शुरू होगा जब गुरु तीसरे घर में प्रवेश करेंगे। 19 अक्टूबर 2025 को गुरु उच्च का होकर आपके चौथे घर में प्रवेश करेंगे। इसके बाद, 5 दिसंबर 2025 को गुरु वक्री होकर पुनः तीसरे घर में प्रवेश करेंगे और 2 जून 2026 तक वहीं रहेंगे।
मेष राशि के लिए गुरु गोचर के सकारात्मक प्रभाव
तीसरे घर में गुरु का गोचर साहस, संचार, छोटे सफर और भाई-बहनों से जुड़े मामलों में शुभ परिणाम देगा। इस दौरान गुरु की दृष्टि सातवें, नवें और ग्यारहवें घर पर भी पड़ेगी, जिससे कई क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है:
- भाई-बहनों व रिश्तेदारों के साथ संबंधों में सुधार होगा।
- धार्मिक व तीर्थ यात्राओं के योग बनेंगे।
- वैवाहिक जीवन और व्यवसायिक साझेदारी में भी सुधार होगा।
- भाग्य और उच्च शिक्षा से संबंधित क्षेत्रों में सफलता मिलेगी।
- पिता और गुरुजनों के साथ संबंधों में मज़बूती आएगी।
- सोशल सर्कल से लाभ व आय में वृद्धि के संकेत हैं।
अक्टूबर–नवंबर 2025 के बीच पारिवारिक जीवन में शांति और संपत्ति से जुड़े मामलों में शुभ संकेत मिल सकते हैं।
मेष राशि के लिए गुरु गोचर के नकारात्मक प्रभाव
हालांकि गुरु के प्रभाव अधिकतर शुभ होते हैं, लेकिन तीसरे भाव में कुछ चुनौतियां भी रह सकती हैं:
- गुरु मेहनत के कामों में रुचि नहीं रखते, जिससे योजना तो बनती है पर अमल में कमी रह सकती है।
- आलस्य या निर्णय में देरी हो सकती है।
- 11 नवंबर 2025 से गुरु वक्री होंगे, जिससे वरिष्ठ अधिकारियों या बॉस से तनाव संभव है।
- भाई-बहनों और रिश्तेदारों के साथ कुछ विवाद फरवरी 2026 तक रह सकते हैं।
11 मार्च 2026 के बाद स्थिति सामान्य होने लगेगी क्योंकि गुरु मार्गी हो जाएंगे।
गुरु गोचर के दौरान मेष राशि के लिए उपाय
- चंद्रमा बीज मंत्र का जाप करें: “ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्राय नमः” (108 बार प्रतिदिन)।
- प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।
- तांबे के लोटे से उगते हुए सूर्य को जल अर्पित करें।

