गुरु गोचर 2025 कर्क राशि: खर्च, आध्यात्मिकता और विदेश योग
14 मई 2025 से बृहस्पति आपके 12वें घर में गोचर करेंगे। 19 अक्टूबर 2025 को ये उच्च के होकर आपके लग्न (1st house) में प्रवेश करेंगे। फिर 5 दिसंबर 2025 को वक्री होकर बृहस्पति पुनः 12वें घर में लौट आएंगे और 2 जून 2026 तक वहीं रहेंगे।
कर्क राशि के लिए बृहस्पति गोचर के सकारात्मक फल
- बृहस्पति जब 12वें घर में होंगे तो वे दान और आध्यात्मिकता की ओर झुकाव बढ़ाएंगे।
- ध्यान और साधना में रुचि बढ़ सकती है।
- धार्मिक यात्राओं और विदेश यात्रा के योग बनेंगे, विशेषकर यदि बृहस्पति शुभ स्थिति में हों।
- बृहस्पति की दृष्टि 4th, 6th और 8th घर पर होगी:
- पारिवारिक जीवन में शांति और मां के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
- संपत्ति से लाभ और विवादों का समाधान संभव है।
- कोर्ट केस से राहत और गुप्त शत्रुओं पर विजय मिल सकती है।
- अक्टूबर से नवंबर में जब बृहस्पति लग्न में होंगे:
- आत्मविश्वास और आकर्षण बढ़ेगा।
- वैवाहिक जीवन, बच्चों, और पिता से संबंधों में सुधार आएगा।
- धार्मिक यात्रा या नए आध्यात्मिक अनुभव हो सकते हैं।
कर्क राशि के लिए बृहस्पति गोचर के नकारात्मक फल
- 12वें घर में बृहस्पति होने से खर्चों में वृद्धि हो सकती है।
- यात्रा, दान या आध्यात्मिक गतिविधियों में अधिक खर्च से बचें।
- पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस, एसिडिटी हो सकती हैं।
- विरक्ति की भावना प्रेम और वैवाहिक जीवन को प्रभावित कर सकती है।
- 11 नवंबर से जब बृहस्पति वक्री होंगे:
- पारिवारिक जीवन में तनाव संभव है।
- प्रॉपर्टी डील या बड़े निवेश से बचें।
- मानसिक तनाव और छिपे शत्रुओं से सतर्क रहें।
- कार्यस्थल पर टकराव की स्थिति बन सकती है।
- 11 मार्च 2026 के बाद जब बृहस्पति मार्गी होंगे, तब परिस्थितियाँ बेहतर होने लगेंगी।

